शारदीय नवरात्रि

इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रही है। ये दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं। आज के मां दुर्गा के भक्तों को विशेष फल मिलता है।

दुर्गा अष्टमी

नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। मां के हाथों में त्रिशूल और डमरू होता है तथा महागौरी बैल पर विराजमान होती है।

सफेद वस्त्र धारण करती हैं

महागौरी सफेद वस्त्र धारण करते हैं। महागौरी का चेहरा शीतल चंद्रमा की तरह चमकता रहता है।

राहु ग्रह की स्वामी

महागौरी राहु ग्रह की स्वामी हैं। वह कुंडली में उपस्थित राहु ग्रह के प्रतिकूल प्रभावों को दूर करती हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि प्रदान करती है।

पूजा कैसे करें

मां महागौरी की पूजा करने के लिए सबसे पहले मां का जलाभिषेक करें और फिर लाल चुनरी अर्पित करें।

फूलों की माला अर्पित करें

चुनरी अर्पित करने के बाद मां को कुमकुम लगाएं और फिर फूलों की माला चढ़ाएं। इसके बाद हलवा पूड़ी का भोग लगाएं।

महागौरी चालीसा का पाठ करें

इसके बाद दुर्गासप्तशती या महागौरी चालीसा का पाठ करें और फिर मां दुर्गा की आरती करें।

महागौरी स्तोत्र का पाठ

दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी स्तोत्र का पाठ करें। इससे माता रानी प्रशन्न होती है और भक्तों को आशीर्वाद देती है।