गजेन्द्र सिंह शेखावत- ये साधारण चुनाव नहीं, धर्म और संस्कृति की रक्षा की लड़ाई

Daily News 56
5 Min Read
गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और कैलाश चौधरी की मौजूदगी में किशोरसिंह कानोड सहित हजारों लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता।

गजेन्द्र सिंह शेखावत
– गजेन्द्र सिंह शेखावत

बायतु विधानसभा चुनावों को लेकर रविवार को किशोरसिंह कानोड के निवास स्थल कानोड में भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और कैलाश चौधरी सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में किशोर सिंह कानोड सहित हजारों लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली। केन्द्रीय मंत्रियों ने किशोर सिंह कानोड़ को साफा और दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान केन्द्रीय जल मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि ये साधारण चुनाव नहीं हे ये धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए चुनाव है। सनातन का विरोध करने का वाले लोगों को अब भारत मे जगह नहीं मिलेगी। जनता के साथ कोई भेदभाव नही रखेगा। पिछले चुनावों में हम सबकी गलती का खामियाजा 8 करोड़ जनता को भुगतान पड़ा था। कांग्रेस सरकार के राज में बहन बेटी सुरक्षित नहीं है। हम सभी कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना है और बाद मे बालाराम मूंढ हमारे लिए विकास के लिए संघर्ष करेंगे। राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनानी है। बायतु में काका बालाराम मूढ़, भतीज कैलाश चौधरी के साथ किशोरसिंह कानोड ने जुड़ने से अब बायतु में तीन इंजन की सरकार बनेगी और विकास की कोई कमी नहीं रखी जाएगीे। इस पर किशोरसिंह कानोड ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत और सभी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बायतु से भाजपा हजारो वोटो से जीत हासिल करेगी।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पिछले चुनावों में मैने और किशोरसिंह कानोड ने अलग अलग चुनाव लड़े लेकिन अब हम सबको मिलकर बायतु से भाजपा को जिताना है। नहीं तो राष्ट्रविरोधी ताकते यहां पनप गई तो बायतु की जनता हमें कभी माफ नहीं करेगी। बायतु में भाजपा मजबूत है। ये बायतु की जनता के आशीर्वाद और अपनेपन का नतीजा है। राजस्थान में भष्ट्राचार सबसे ज्यादा बायतु में हुआ है। विकास में बायतु सबसे पीछे है। जनता का पैसा किसी को खाने नहीं देंगे और यदि किसी ने खाए है तो उनके नाक में नकेल डालकर सारे पैसे वापस निकालेंगे। राजस्थान की जनता ने फैसला कर लिया है कि अब लगातार भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ को भारी मतों से जिताने की अपील की। उनहोंने कहा कि बायतु में एक नहीं दो विधायक होंगे। मैं भी बालाराम मूंढ का कंधे से कंधा मिलाकर हम दोनो चाचा भतीजा मिलकर बायतु में विकास की गंगा बहा देंगे।

भाजपा प्रत्याशी बालाराम मूंढ ने कहा कि बायतु पर कभी भष्ट्राचार का कलंक नहीं लगने दूंगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मेरा पहला और आखिरी चुनाव है। इसलिए आप सभी एक बार तन और मन से मुझे मत एवं समर्थन देकर भाजपा को मजबूती प्रदान करें।

जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि बालाराम मूंढ का एक सपना है। इस सपने को हम सबको मिलकर बालाराम को विजय बनाना है।

किशोरसिंह कानोड ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब एक होकर जनता की सहमति से भाजपा को समर्थन देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको अपना अपना बूथ मजबूत करना है। हमारी फतह जरूर होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि हम सब मिलकर बालाराम मूंढ को तन मन से समर्थन देकर भारी मतों से विजयी बनाएंगे।

इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी पूर्व मंत्री शक्तिसिंह परिहार, विधानसभा प्रभारी नाथूसिंह राठौड़, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, जोगेन्द्र प्रजापत पाटोदी, प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य दिलीप पालीवाल, भजन सम्राट प्रकाश माली, तिलोकचंद चौधरी, चैनाराम कड़वासरा सहित कई लोगो ने संबोधित किया। इस अवसर पर हजारों लोगो की भीड़ मौजूद रही।।

Share This Article
Follow:
देश दुनिया की तमाम खबरें देखने के लिए @DailyNews56_ पर विजिट करें। India's Emerging Media Platform Hindi. Ground Reporting, Voice Of Farmer.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *